अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति में सहायक: प्रो सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अविवि के सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने किया। कुलसचिव उमानाथ, समिति के सदस्य प्रो. आरके तिवारी व अधिष्ठाता छात्र …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अविवि के सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने किया।

कुलसचिव उमानाथ, समिति के सदस्य प्रो. आरके तिवारी व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन अभियान पर अपनी मनोहारी प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। इसमें जतिन चैधरी, मानस, श्रेया, आर्यन, आयुष सहित अन्य छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

दूसरी ओर देश प्रेम से ओत-प्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राएं कवि की भूमिका में रहे, जिसमें देवांश मिश्र, सत्या उपाध्याय, विनोद कन्नौजिया, ज्योति मिश्रा, शिवानी श्रीवास्तव व नेहा गुप्ता के काव्य पाठ को सराहा गया। सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने कहा अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में सम्मान व लक्ष्य पाते हैं।

इसके साथ ही लक्ष्य प्राप्ति व राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। संचालन विशाल मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. आरके सिंह, ज्ञाप्रटे सरल, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, इंजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला, डॉ. शिवांश रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चाय पर चर्चा सत्र का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार