प्रदेश में चार आईएएस और छह पीसीएस के तबादले…जानें कौन हैं यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधार 4 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उनका तबादला गैर जनपद में किया है। इस कड़ी में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निशा को वेटिंग लिस्ट में भेजा गया। जबकि बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विशेष सचिव …

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधार 4 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उनका तबादला गैर जनपद में किया है। इस कड़ी में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निशा को वेटिंग लिस्ट में भेजा गया। जबकि बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा लखनऊ में कार्यरत डॉ. सरोज कुमार को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन में स्थान्तरित किया गया है और विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ राकेश सिंह को अपर जिला अधिकारी ट्रांस गोमती लखनऊ में नियुक्ति किया गया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व विपिन कुमार मिश्रा को अपर जिला अधिकारी प्रशासन लखनऊ की कामान सौंपी गई है। अपर जिला अधिकारी लखनऊ में तैनात हिमांशु कुमार गुप्ता को अपर जिला अधिकारी वित्त और राजस्व लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर जिला अधिकारी नगर अलीगढ़ में तैनात राकेश कुमार पटेल को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर में तैनात विवेक चतुर्वेदी को अपर जिला अधिकारी नगर अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। उप जिलाधिकारी गाजीपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- योगी सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार