शाहजहांपुर: जेल में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिला कारागार की एक नंबर बैरक के शौचालय के बरामदे में लोहे के ऐंगल से विचारधीन बंदी का शव फंदे से लटका मिला। उसके गले में गमछे से फंदा लगा हुआ था। बंदी का शव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर बैरक के पास पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और सदर …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिला कारागार की एक नंबर बैरक के शौचालय के बरामदे में लोहे के ऐंगल से विचारधीन बंदी का शव फंदे से लटका मिला। उसके गले में गमछे से फंदा लगा हुआ था। बंदी का शव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर बैरक के पास पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और सदर बाजार पुलिस को सूचना दी। नगर मजिस्ट्रेट और सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ने जेल में पहुंचकर घटना की जानकारी और मौका मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किए। मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ढाई निवासी 32 वर्षीय शैलेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय प्रताप गुप्ता को 21 अप्रैल 2022 को दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार लाया गया था। उसे बैरक नंबर आठ में रखा गया था। बुधवार दोपहर उसका शव बैरक नंबर सात और आठ के अहाते में दोपहर दो बजे शौचालय के बरामदे में लोहे के ऐंगल से लटका मिला।

एक बंदी शौचालय की तरफ गया तो देखा कि बरामदे में बंदी का शव फंदे पर लटका है वह फंदे पर लटे बंदी के शव देखकर घबरा गया और बैरक में पहुंचकर उसने अन्य बंदियों को जानकारी दी। शव देखने के लिए बंदियों की भीड़ लग गई। बंदियों ने ही बैरक में तैनात सिपाहियों को सूचना दी। बंदी का शव गमछे से लटका मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जेल अधीक्षक के छुट्टी होने पर जेलर राजेश कुमार राय सिपाहियों को लेकर बैरक के पास पहुंचे, जहां उन्होंने बिचारधीन बंदी शैलेश शव लटका देखा। जेलर ने अपने अधिकारियों, स्थानीय अधिकारियों और सदर बाजार पुलिस को सूचना दी। नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार और सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार सिंह जेल में पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेलर ने मृतक बंदी के परिवार वालों को सूचना दे दी है। वहीं सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विचारधीन बंदी शैलेश कुमार गुप्ता ने दोपहर को बैरक के शौचालय के बरामदे में गमछे से फंदा लगाकर लटक गया। कारागार चिकित्साधिकारी ने बंदी को मृत घोषित कर दिया—राजेश कुमार राय, जेलर।

संबंधित समाचार