इटावा : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत
इटावा, अमृत विचार । इटावा शहर के थाना फ्रेंड्स कालोनी अंतर्गत भरथना चौराहा निकट तुलसी नगर में बुधवार की देर शाम एक घर से गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग स्तब्ध रह गए। बाद में पता चला कि यहां रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर के अन्दर अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अपनी पत्नी …
इटावा, अमृत विचार । इटावा शहर के थाना फ्रेंड्स कालोनी अंतर्गत भरथना चौराहा निकट तुलसी नगर में बुधवार की देर शाम एक घर से गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग स्तब्ध रह गए।
बाद में पता चला कि यहां रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर के अन्दर अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अपनी पत्नी सपना यादव उम्र तकरीबन 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर चर्चा है कि रिटायर्ड फौजी ने गृहकलेश से तंग आकर हत्याकांड को अंजाम दिया और फरार हो गया है।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह,एसपी सिटी कपिल देव सिंह,पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले फरार रिटायर्ड फौजी की तलाश शुरू करदी है।
यह भी पढ़ें –मथुरा: स्वर्ण धागे से बनी पोशाक धारण करेंगे राधा-कृष्ण
