एशिया कप से पहले परिवार संग छुट्टियां मना रहे हार्दिक पांड्या, वाइफ नताशा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने परिवार के साथ ग्रीस और सैंटोरिनी आइलैंड पर छुट्टियां मना रहे हैं। यहां से हार्दिक और नताशा ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। साथ ही बताया कि वह इस समय ग्रीस में घूम रहे हैं। तस्वीरें में नताशा पूल में फैमिली के …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने परिवार के साथ ग्रीस और सैंटोरिनी आइलैंड पर छुट्टियां मना रहे हैं। यहां से हार्दिक और नताशा ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। साथ ही बताया कि वह इस समय ग्रीस में घूम रहे हैं।

तस्वीरें में नताशा पूल में फैमिली के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। साथ में उनका बेटा अगस्त्या पांड्या भी है। एक्ट्रेस ने पानी में कई पोज दिए।

एक तस्वीर में वो पूल में पति हार्दिक को बड़े प्यार से निहारती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो अगस्त्या के साथ पोज दे रही हैं। नताशा ने कैप्शन में लिखा- गर्मियों की यादें हमेशा रहती हैं।

नताशा इन फोटोज में येलो और ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आई हैं। हार्दिक और नताशा ने साथ में भी तैराकी का जमकर मजा लिया। बता दें कि हाल ही में नताशा अपने बेटे अगस्त्या के साथ मायके यानी सर्बिया पहुंची थीं।

आपको बता दें कि हाल ही में हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज दौरे से लौटे हैं और अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

इन तस्वीरों में नताशा येलो रंग की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस नताशा के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आखिरी पोस्ट में नताशा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उन्होंने प्रिंटेड कलरफुल मोनोकिनी पहनी है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,”अगर इसके लिए बिकनी की जरूरत है, तो मेरा जवाब हां है।”

आपको बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे सीरीज के लिए गई है। इस सीरीज से हार्दिक पांड्या ने आराम लिया है। उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। 27 अगस्त को एशिया कप का पहला मैच है। जबकि भारत को पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से खेलना है।

ये भी पढ़ें :2025 में IPL और PSL की तारीखों में होगा टकराव

संबंधित समाचार