मुरादाबाद : घर में फंदे से झूल कर महिला रसोइया ने दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक स्कूल पर रसोइया के रूप में तैनात एक महिला का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। खुदकुशी की घटना अवसाद का परिणाम मानी जा रही है। बिलारी थाना प्रभारी के मुताबिक ग्राम …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक स्कूल पर रसोइया के रूप में तैनात एक महिला का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। खुदकुशी की घटना अवसाद का परिणाम मानी जा रही है।

बिलारी थाना प्रभारी के मुताबिक ग्राम खावड़ी अव्वल की रहने वाली 50 वर्षीय सरिता पत्नी बलवंत सिंह गांव में ही प्राथमिक स्कूल पर रसोइया के रूप में तैनात थी। सरिता का इकलौता पुत्र मजदूरी कर भरण पोषण करता है। वह फिलहाल बिहार गया हुआ है। गुरुवार को सुबह पड़ोस की एक महिला सरिता की तलाश करते हुए उसके घर गई। दरवाजा खुला मिला। बार-बार आवाज देने के बाद भी सरिता ने कोई जवाब नहीं दिया। तब महिला घर के भीतर दाखिल हुई। वहां एक कमरे में सरिता का शव लटका मिला।

महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। दलबल के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस मुरादाबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी। महिला की मौत की सूचना उसके पुत्र को पुलिस ने दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: रहस्यमयी हालात में महिला की मौत, भाभी को भर्ती कराने के बाद देवर हो गया फरार

संबंधित समाचार