प्रयागराज : व्यापारियों पर टैक्स चोरी प्रकरण में कार्रवाई आज भी जारी
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के धूमनगंज और कीडगंज के जिन लोहा कारोबारियों के यहां टैक्स चोरी पकड़ी गई थी, उनके फर्म के दस्तावेजों की जांच गुरुवार को भी जारी रही। अब तक टैक्स चोरी के जो दस्तावेज सामने आए उसके हिसाब से अफसरों ने गुरुवार को पंद्रह लाख रुपये जुर्माने के तौर पर जमा कराए। …
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के धूमनगंज और कीडगंज के जिन लोहा कारोबारियों के यहां टैक्स चोरी पकड़ी गई थी, उनके फर्म के दस्तावेजों की जांच गुरुवार को भी जारी रही। अब तक टैक्स चोरी के जो दस्तावेज सामने आए उसके हिसाब से अफसरों ने गुरुवार को पंद्रह लाख रुपये जुर्माने के तौर पर जमा कराए।
बताते चलें कि एक व्यपापारी ने बुधवार को भी जुर्माना जमा किया था। यहां करीब तीन करोड़ रुपये कर चोरी का मामला सामने आ रहा है। जिसकी जांच संयुक्त रूप से टीम बनाकर की जा रही है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
