निशानेबाजी विश्व कप में राहुल जाखड़ ने जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा को रजत पदक से करना पड़ा संतोष
चांगवोंग । भारत के राहुल जाखड़ ने अपनी स्वर्णिम फॉर्म को बरकरार रखते हुए चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत और पूजा अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। राहुल ने चांगवोंग 2022 के पहले दिन पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 श्रेणी में सोने का …
चांगवोंग । भारत के राहुल जाखड़ ने अपनी स्वर्णिम फॉर्म को बरकरार रखते हुए चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत और पूजा अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। राहुल ने चांगवोंग 2022 के पहले दिन पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 श्रेणी में सोने का तमगा अपने नाम किया, जबकि पूजा ने इसी श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया।
So happy to have secured the silver medal in the SH1 10M Air Rifle event at Changwon 2022 WSPS World Cup. Topped the qualifying and followed it up with ? in some truly testing circumstances! Happy with my performance today!
? @ShootingPara pic.twitter.com/YI1Q5QCU0x— Avani Lekhara अवनी लेखरा PLY (@AvaniLekhara) August 18, 2022
दूसरी ओर, दो बार की पैरालंपिक मेडलिस्ट अवनि ने आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच वन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 20 वर्षीय अवनि ने क्वालीफाइंग राउंड में 626.1 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि फाइनल में उन्होंने 247.8 के स्कोर के साथ चांदी जीती।
अवनि ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप के एसएच1 10 मीटर एयर राइफल आयोजन में रजत पदक हासिल करके बेहद खुश हूं। क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया और मुश्किल स्थिति के बावजूद पदक जीता। अपने प्रदर्शन से खुश हूं।”
ये भी पढ़ें : अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते सात पदक
