गोंडा: अपहृत बुजुर्ग का शव रखकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के कोंचवा गांव से अपहृत किए गए बुजुर्ग रामसेवक की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस शिथिलता से नाराज परिजनों ने घुचुवापुर पर चौराहे पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर …

गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के कोंचवा गांव से अपहृत किए गए बुजुर्ग रामसेवक की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस शिथिलता से नाराज परिजनों ने घुचुवापुर पर चौराहे पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है और पुलिस अधिकारी मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

कौड़िया थाना क्षेत्र के कोंचवा घुचुवापुर गांव के रहने वाले बुजुर्ग ग्राम सेवक का सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और परिजनों से 11 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की देर शाम अपह्त किए गए रामसेवक का शव फरेंदा शुक्ल गांव के समीप सरयू नहर में उतराता मिला तो हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

शव मिलने के बाद पुलिस ने इसे अपहरण मानने से इंकार करते हुए इसे साफ तौर पर हत्या का मामला बताया था। पुलिस के मुताबिक अपहरण वाली रात में ही रामसेवक की हत्या हो गई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की सूचना फैलाई गई। एसपी आकाश तोमर ने जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कपने का दावा किया है। वहीं पुलिस की शिथिलता व मामले को अपहरण के बजाय रंजिश का रूप देने पर गुरुवार को परिजनों का आक्रोश भड़क उठा।

आक्रोशित परिजनों ने घुचुवापुर चौराहे पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दी है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रही है। मौके पर परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौजूद हैं। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़ : सो रहे दंपती पर डाला तेजाब, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार