लखनऊ : मजाक बनी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था, मृत डॉक्टर का निरस्त किया ट्रांसफर
लखनऊ, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में हुये स्थानान्तरण पर अभी तक सवाल उठ रहा है और उठे भी क्यों न जिम्मेदार आज भी नींद से नहीं जाग रहे हैं। आज यानी एक बार फिर एक मृत डॉक्टर का स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है। जिनका स्थानान्तरण निरस्त हुआ है,बताया जा रहा है उनकी मौत 26 …
लखनऊ, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में हुये स्थानान्तरण पर अभी तक सवाल उठ रहा है और उठे भी क्यों न जिम्मेदार आज भी नींद से नहीं जाग रहे हैं। आज यानी एक बार फिर एक मृत डॉक्टर का स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है। जिनका स्थानान्तरण निरस्त हुआ है,बताया जा रहा है उनकी मौत 26 जुलाई को हो चुकी है। बताया जा रहा है कि स्थानान्तरण का आदेश सुनने के बाद से ही डॉक्टर तनाव में थे,जब उन्हें रिलीव किया जा रहा था,तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी थी,इस तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर भी आम थी। आज उन्हीं का स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।
डॉ.रजनीश मोहन गुप्ता का स्थानान्तरण आज निरस्त हुआ है,इससे पहले उनका स्थानान्तरण खीरी से शाहजहांपुर कर दिया गया था। ऐसे में विभाग के लोग सवाल उठा रहे हैं कि इससे पहले स्थानान्तरण में जमकर गड़बड़ी हुई। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया,कार्यवाई करने के आदेश दिये। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री तक ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया था। क्योंकि चिकित्सकों के ट्रांसफर में गड़बड़ियों की बात की जा रही थी ,उस दौरान भी मृत चिकित्सक का स्थानान्तरण कर दिया गया था,कुछ चिकित्सकों का दो-दो जगह स्थानान्तरण हो गया था। उसके बाद शासन ने पूरा ठीकरा सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों पर फोड़ते हुये कार्रवाई करने की बात कही थी। उसके बाद से लग रहा था कि अब स्वास्थ्य विभाग में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। पहले हुई गड़बड़ियों को ठीक करते हुये 48,उसके बाद बीते बुधवार को 37 व आज करीब 27 चिकित्सकों को स्थानान्तरण निरस्त किये गये हैं।
बताया जा रहा है कि जिन चिकित्सकों के स्थानान्तरण गलत हुये थे,उन्हीं के स्थानान्तरण निरस्त हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब अब पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर हो रहा है,तो भी मृत चिकित्सक का स्थानान्तरण निरस्त करना कहां की जिम्मेदारी है और कौन इसका जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: न लाइसेंस, न शुल्क और धड़ल्ले चल रहा लकड़ी कारोबार… ऐसे चलता है ‘खेल’
