पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाई जाती है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाई जाती है।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण।’’
सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2022
इसके साथ ही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश की जनता को जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी बधाई प्रेषित की।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 19, 2022
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।
ये भी पढ़ें- डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI Raid, दिल्ली-NCR में 21 स्थानों पर छापेमारी
