America: उत्तरी कैलिफोर्निया में लैंडिंग के वक्त विमानों की टक्कर, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय दो विमानों के बीच बृहस्पतिवार को टक्कर हो गई, जिससे विमान में सवार तीन लोगों में से कम से कम दो की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वॉट्सनविले शहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि ‘वॉट्सनविले …

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय दो विमानों के बीच बृहस्पतिवार को टक्कर हो गई, जिससे विमान में सवार तीन लोगों में से कम से कम दो की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वॉट्सनविले शहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि ‘वॉट्सनविले म्यूनिसिपल एयरपोर्ट’ पर दोपहर तीन बजे से कुछ समय पहले यह हादसा हुआ।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, हादसे के दौरान दो इंजन वाले ‘सेसना 340’ में दो लोग सवार थे और एकल इंजन वाले ‘सेसना 152’ में केवल पायलट सवार था। हताहत हुए लोगों का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विमानों के हवाई अड्डे पर उतरते समय यह हादसा हुआ। हवाई अड्डे पर हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- भारत-चीन के संबंध अत्यंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं : जयशंकर

संबंधित समाचार