अयोध्या: घरवालों ने शादी से किया मना तो युवक ने घर जाकर युवती से की अश्लीलता, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या शहर के एक युवक पर दबंगई दिखाते हुए कोतवाली क्षेत्र की युवती के घर में घुसकर अभद्रता और अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पीड़िता द्वारा बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता द्वारा शिकायत …

अयोध्या। अयोध्या शहर के एक युवक पर दबंगई दिखाते हुए कोतवाली क्षेत्र की युवती के घर में घुसकर अभद्रता और अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

पीड़िता द्वारा बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता द्वारा शिकायत में बताया गया है कि अयोध्या शहर के बड़ी देवकाली निवासी आरोपी युवक मंगल गुप्ता से 3 वर्ष पूर्व उनके परिवारीजनों द्वारा उसकी शादी के लिए बातचीत की गई थी।

लेकिन रिश्ता पसंद नहीं आया। उसके बाद विपक्षी फोन करके उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। 16 अगस्त मंगलवार की आधी रात को विपक्षी मंगल गुप्ता उनके घर पर आकर जबरन दरवाजा खुलवाया तथा उनकी बुजुर्ग मां के सामने अभद्रता और अश्लील हरकत करने लगा।

उसके बाद उनके द्वारा पीआरबी पुलिस और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन करके घटना की जानकारी दी गई। दूसरे दिन सुबह कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई जिस पर एफआईआर दर्ज हुई।

पढ़ें-कानपुर: युवक को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा महंगा, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रही धमकी

संबंधित समाचार