अयोध्या: बीकापुर सीएचसी से नदारद रहते ऑर्थो चिकित्सक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में तैनात ऑर्थो सर्जन के नियमित अस्पताल ना आने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीएचसी बीकापुर में संविदा पर हड्डी सर्जन डॉक्टर उत्तम सिंह की तैनाती की गई है, लेकिन वह प्रतिदिन अस्पताल में मौजूद नहीं होते हैं। क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी सचिंद्र नाथ तिवारी …

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में तैनात ऑर्थो सर्जन के नियमित अस्पताल ना आने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीएचसी बीकापुर में संविदा पर हड्डी सर्जन डॉक्टर उत्तम सिंह की तैनाती की गई है, लेकिन वह प्रतिदिन अस्पताल में मौजूद नहीं होते हैं।

क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी सचिंद्र नाथ तिवारी एडवोकेट द्वारा इसकी शिकायत जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी से की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात ऑर्थो सर्जन डॉक्टर उत्तम सिंह बुधवार को ही अस्पताल में मौजूद रहते हैं। बुधवार को दिन में ओपीडी करने के साथ रात में इमरजेंसी सेवा भी देते हैं।

अन्य दिनों में कोई समस्या होने पर उनकी सेवा नहीं मिल पाती है। पिछले दिनों गिरने से उनकी मां का पैर फ्रैक्चर हो गया था। अस्पताल में जानकारी करने पर पता चला कि हड्डी के चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं है। रोज आते भी नहीं है। मजबूरी बस उनके द्वारा प्राइवेट अस्पताल में जाकर दवा उपचार कराया गया।

क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की मौजूदगी नियमित होनी चाहिए, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस संबंध में अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका।

पढ़ें-अयोध्या : सीएचसी बीकापुर के चीफ फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय को पीटा

संबंधित समाचार