बहराइच: सांसद के सामने रोने लगी दुष्कर्म पीड़िता, नगर उपाध्यक्ष समेत दो ने किया गैंगरेप, देखें वीडियो
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीया नाबालिक के साथ बहराइच में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष समेत अन्य ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने कृष्णा नगर थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे नाराज आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता और मौसेरे भाई पर रेप का मुकदमा दर्ज करा …
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीया नाबालिक के साथ बहराइच में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष समेत अन्य ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने कृष्णा नगर थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे नाराज आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता और मौसेरे भाई पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया।
इसके बाद भी आरोपी पीड़िता के मोबाइल पर वाइस रिकॉर्डिंग भेजकर मुकदमे में सुलह न करने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। यह व्यथा सुनाते हुए पीड़िता सांसद और एमएलसी के सामने रोने लगी। इससे माहौल गमगीन हो गया।
बहराइच सांसद गुरुवार को प्रेस वार्ता कर रहे थे। प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद एक युवती रोते हुए पहुंची। उसने सांसद को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया वह रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिक है। वह लखनऊ निवासी अपने मौसी के यहां जून माह में गई थी। एक जून को भाजपा नगर उपाध्यक्ष हरी गुप्ता के नौकर ने युवती को कमरे पर बुलाया था। बहराइच के मिहीपुरवा विकास खंड के पड़रिया में नगर उपाध्यक्ष के साथ सहयोगी पवन पाल ने दुष्कर्म किया।
फिर युवती को धमकी देकर छोड़ दिया था। युवती ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पिता ने युवती के साथ लखनऊ के कृष्णा नगर थाने पहुंच कर भाजपा नगर उपाध्यक्ष और पवन पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों ने युवती के पिता और सहयोग करने वाले मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस दोनों के पीछे पड़ी है। ऐसे में सांसद और एमएलसी ने न्याय की मांग की। युवती और उसकी बुआ व्यथा बताते हुए रोने लगी। सांसद और एमएलसी ने पुलिस से वार्ता कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
पहले अज्ञात फिर किया नामजद
दुष्कर्म के आरोपी पवन पाल ने युवती के मोबाइल पर मैसेज भेजा। जिसमें बताया कि उसने नानपारा निवासी एक युवती के द्वारा पहले अज्ञात में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता की फोटो खींचने के बाद नामजद करवा दिया। इतना ही नहीं वाइस रिकॉर्डिंग भेजकर मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने तक धमकी दी है।

पुलिस की भी मिलीभगत
इस मामले में पुलिस की भी मिली भगत है क्योंकि एक आडियो में जो दारोगा पीड़िता के गांव के ग्राम प्रधान को गाली दे रहा है। वह नगर कोतवाली के रोडवेज चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह है और पीड़िता के पिता के विरुद्ध थाना दरगाह में एफ आई आर दर्ज है। ऐसे में इन दारोगा से पीड़िता के पिता का कोई सरोकार नहीं है और न वो मामले की विवेचना कर रहे थे।
लेकिन पीड़िता के मामले के आरोपियों की ओर से दरगाह थाने के चौबे दारोगा बनकर पीड़िता के पिता पर दबाव बनाने के लिए पीड़िता के ग्राम प्रधान अनिल निषाद (ग्राम शहनेवाजपुर थाना रिसिया) से नॉनस्टॉप गाली गलौज कर रहे थे जिसका आडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान अनिल निषाद ने सैकड़ों ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर 15 अगस्त की सुबह एसपी से शिकायत की जिसके बाद आरोपी चौकी इंचार्ज रोडवेज चौकी विनोद कुमार सिंह को एसपी ने दो दिन पूर्व सस्पेंड कर दिया है।
