अब बाराबंकी में भी मिल सकेगी डायलिसिस की सुविधा, राज्यमंत्री ने किया यूनिट का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अब जिले के गुर्दा अथवा किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों को भागना नहीं पड़ेगा। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को जिला अस्पताल में एक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर इलाज …

बाराबंकी। अब जिले के गुर्दा अथवा किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों को भागना नहीं पड़ेगा। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को जिला अस्पताल में एक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया।

इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने किडनी रोगियों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान की है। जो की पूरी तरह से मुफ्त है। डायलिसिस यूनिट का लाभ लेने के लिए मरीज को मात्र 1 रूपये के पर्चे पर अपनी डायलिसिस करायेगा।

यह डायलिसिस यूनिट पीपीपी मॉडल पर लगाई गई है। जिसे उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ लिमिटेड ने बनाया है। इसके निर्माण में 47 लाख रुपए खर्च हुआ है। इस यूनिट में छह डायलिसिस मशीनें लगाई गई है। जो कि बड़ी संख्या में मरीजों को राहत प्रदान करेंगी। फतेहपुर से आए गुर्दा मरीज रामसेवक ने बताया कि इस डायलिसिस मशीन के लग जाने से अब हमें बड़े शहरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। हमें एक लंबी भागदौड़ व तनाव से मुक्ति मिली है।

अभी तक निजी केंद्रों पर कराई गई डायलिसिस में उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो चुका है। इस मौके पर एमएलसी अंगद सिंह हैदर गढ़ विधायक दिनेश रावत, जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह सीएमओ डॉ राम जी वर्मा व चिकित्सालय प्रभारी सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन और डायलिसिस की नहीं है सुविधा, महिला मरीजों को भी उठानी पड़ रही भारी असुविधा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका