मुरादाबाद : अंकित सिंह बने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश कार्यालय हनुमान मूर्ति पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा एडवोकेट ने ठाकुर अंकित सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष करणी सेना उत्तर प्रदेश नियुक्त किया। फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही राजकीय सम्मान का प्रत्येक अंग वस्त्र भेंट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश कार्यालय हनुमान मूर्ति पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा एडवोकेट ने ठाकुर अंकित सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष करणी सेना उत्तर प्रदेश नियुक्त किया। फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही राजकीय सम्मान का प्रत्येक अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर अखिलेश सिंह कठेरिया, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति ठाकुर अभिरित प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर अभिषेक सिंह कठेरिया, महानगर अध्यक्ष युवा शक्ति शुभम राघव, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष रवि कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष पंडित संकेत दुबे, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चेतन सिंह राणा, भाजपा मंडल महामंत्री रहटोल मंडल कुणाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ठाकुर टिंकू सिंह राघव उर्फ रिंकू को जिला उपाध्यक्ष करणी सेना जनपद संभल एवं ठाकुर राहुल सिंह को जिला मंत्री करणी सेना जनपद संभल, बॉबी ठाकुर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष करणी सेना युवा शक्ति जिला मुरादाबाद मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म में 10 साल की सजा, 20000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार