प्रधानमंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, ‘सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है, लेकिन…’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित करे हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। इसके अलावा आगे कहा कि हम सभी ने देश बनाने का …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित करे हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। इसके अलावा आगे कहा कि हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’’ के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान को एक ‘‘बड़ी सफलता’’ करार दिया और कहा जिन्हें देश की प्रवाह नहीं होती है उन्हें देश का वर्तमान बिगड़े या भविष्य उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें जरूर कर सकते हैं लेकिन कभी पानी के लिए एक बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने वाला गोवा देश का पहला राज्य बना है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह सबके प्रयास से होता है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है। इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का हम लगातार समाधान कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ तीन साल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है जबकि आजादी के सात दशकों में देश के सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।’’

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं। मोदी ने कहा कि जनभागीदारी, हितधारकों की साझेदारी, राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधनों का पूरा इस्तेमाल ‘‘जल जीवन मिशन’’ की सफलता के चार मजबूत स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह, हर घर जल पहुंचाने की, सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है। यह सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण है।’’ जल जीवन मिशन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसकी घोषणा 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से की थी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- CBI Raid: कपिल मिश्रा बोले- 2 विकेट गिर चुके, तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा

संबंधित समाचार