हिमाचल प्रदेश: जलधारा में जलस्तर बढ़ने पर फंसे 10 लोगों को बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे दस लोगों को लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे दस लोगों को लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सेना की एक टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 22 सदस्यों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र ने इससे पहले बताया था कि जल स्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण धीरा अनुमंडल स्थित नेगल खड्ड में दो महिलाओं समेत 10 लोग फंस गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार छह से सात लोग धारा में फंसे थे।

ये भी पढ़ें – ठाकरे भगवान श्रीकृष्ण की तरह निष्काम कर्मयोगी थे: शिवराज सिंह चौहान

संबंधित समाचार