रामपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे किसान, कहा- केंद्रीय मंत्री अजय टेनी को किया जाए बर्खास्त
रामपुर,अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर पर किसान 75 घंटे के धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगे मनवाने के लिए पूरे दिन जोरदार नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि केंद्रीय मंत्री अजय टेनी को बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा एमएसपी लागू करने और गन्ना बकाया भुगतान कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन से …
रामपुर,अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर पर किसान 75 घंटे के धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगे मनवाने के लिए पूरे दिन जोरदार नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि केंद्रीय मंत्री अजय टेनी को बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा एमएसपी लागू करने और गन्ना बकाया भुगतान कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगे मनवाए जाने के लिए जोरदार नारेबाजी करते रहे। इससे पहले किसान गुरुवार की दोपहर सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
किसानों का 75 घंटे का धरना लखीमपुर-खीरी में भी चल रहा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि जो किसान लखीमपुर-खीरी नहीं जा पाए वह कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ रामपुर से किसानों का जत्था लखीमपुर खीरी भी गया है। किसानों की मांग है कि केंद्रीय मंत्री अयज टेनी को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए।
किसानों पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाए और किसानों का गन्ना बकाया भुगतान कराएं। वीरेंद्र यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, नईम खां, एमडी कादरी, शन्नू खां, होम सिंह, लखविंदर सिंह, अमृत पाल और अमरीत सिंह समेत काफी किसान धरने पर बैठे। कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना दिनों-रात चल रहा है। शुक्रवार को किसानों ने धरना स्थल के निकट भोजन तैयार किया।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: चिराग गिरने से पेंटर के मकान में लगी आग, हजारों का माल जलकर हुआ राख
