बहराइच: घरेलू कलह के चलते महिला ने दो बच्चों संग फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/बहराइच। जिले के ग्राम धनुही निवासी एक महिला ने घरेलू कलह में बेटे और बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में …

विशेश्वरगंज/बहराइच। जिले के ग्राम धनुही निवासी एक महिला ने घरेलू कलह में बेटे और बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनुही निवासी खुशबूनिशा (28) पत्नी सलमान कई माह से पारिवारिक कलह से परेशान थी। शुक्रवार को खुशबू निशा घर पर अपने बेटे और बेटी के साथ मौजूद थी। जबकि ससुर शकील अहमद पुत्र सलामत भी घर पर नहीं थी। तभी दोपहर में दो बजे के आसपास महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे रिजवान और तीन वर्षीय बेटी अल्सीफा के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद ससुर घर पहुंचा तो उसने दरवाजा बंद देखा। खिड़की से झांकने पर बहू और पोते फांसी के फंदे से झूल रहे थे।

इस पर ससुर ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी, चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम भी गांव पहुंची। इसके बाद शवों को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मालूम हो कि पति बाहर मजदूरी कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।

पहले बेटों को फांसी चढ़ाई, फिर स्वयं लटकी

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह शव फंदे से लटक रहे थे। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले महिला ने अपने बेटे और बेटी को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद स्वयं उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: घरेलू कलह में अधेड़ ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

संबंधित समाचार