लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, दो पालियों में होगी पीएचडी की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालियों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (2021-22) 6 और 7 सितम्बर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक एवं दूसरी पाली की परीक्षा शाम चार से 5.30 तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। प्रवेश परीक्षा …

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालियों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (2021-22) 6 और 7 सितम्बर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक एवं दूसरी पाली की परीक्षा शाम चार से 5.30 तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र प्रणाली (एमसीक्यू) पर होगी। परीक्षा केन्द्र लखनऊ विश्वविद्यालय मुख्य परिसर को बनाया गया है।

वहीं प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि 1292 (रेगुलर 1250 एवं पार्ट टाइम की 42) सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। सबसे ज्यादा एजुकेशन में 158 सीटें हैं। अभ्यर्थी एक सितम्बर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने दो विषयों में आवेदन किया है और दोनों की प्रवेश परीक्षा की तिथि एक साथ है तो उसे एडमिशन टीम की मेल आइडी [email protected] पर दो दिन के अंदर जानकारी देनी होगी। पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन हुई थी। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 70 अंकों की होगी। 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।

शिक्षक भी पहली बार करायेंगे पीएचडी

पहली बार डिग्री कॉलेजों के अर्ह शिक्षकों को भी पीएचडी कराने का मौका दिया जा रहा है जिसके लिए महाविद्यालयों के शिक्षकों ने लम्बी लड़ाई लड़ी थी। महाविद्यालयों के अर्ह शिक्षकों और रिक्त सीटों का विवरण लखनऊ विश्वविद्यालय ने ले लिया है। रेगुलर के 37 एवं पार्ट टाइम में 13 विषयों के लिए परीक्षा होगी।

ये है परीक्षा का तिथिवार शेड्यूल

  1. 6 सितंबर- सुबह 11.30 से एक बजे तक – हिन्दी, पर्शियन, उर्दू, जूलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, बॉटनी, जियोग्राफी, पालीटिकल साइंस
  2. 6 सितंबर – शाम चार से 5.30 बजे – अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, गृह विज्ञान, एंथ्रोपोलाजी, समाजशास्त्र, बायोकेमिस्ट्री, फिजिक्स, संस्कृत, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
  3. 7 सितंबर – सुबह 11.30 से एक बजे- कामर्स, दर्शनशास्त्र, डिफेंस स्टडीज, केमिस्ट्री, एआईएच, एजुकेशन, जियोलॉजी, वेस्टर्न हिस्ट्री, फ्रेंच
  4. 7 सितंबर : शाम चार से 5.30 बजे- मेडिवियल एंड माडर्न हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, मनोविज्ञान, समाज कार्य, गणित, एप्लाइड इकोनामिक्स, लॉ, ओरियंटल संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मास कंयुनिकेशन, लिंग्विस्टिक्स।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लविवि ने पीजी में प्रवेश की तिथि 30 जून तक बढ़ाई

संबंधित समाचार