साथ में काम करेंगी सारा अली खान और जान्हवी कपूर, कॉफी डेट के साथ शेयर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर साथ में काम करती नजर आ सकती है। सारा अली खान और जान्हवी कपूर बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्तों में से एक हैं। हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण में साथ देखा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर की है। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर साथ में काम करती नजर आ सकती है। सारा अली खान और जान्हवी कपूर बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्तों में से एक हैं। हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण में साथ देखा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर की है। फोटो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं।

https://twitter.com/janhvikapoorr/status/1560847605072297984

इस तस्वीर में अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, तो सारा अली खान थोड़ी हैरान दिख रही हैं। सारा के फेस एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें कोई सरप्राइज मिला है। तस्वीर में दोनों साथ बैठी नजर आ रही हैं। वहीं जान्हवी स्काईब्लू कलर के टॉप में नजर आ रही हैं , तो सारा अली खान ने व्हाइट टॉप पहना हुआ है। दोनों का लुक जबरदस्त लग रहा है। साथ ही सारा-जान्हवी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

सारा ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, “कॉफी बनाने से लेकर अब तक को-एक्टर्स के रूप में हमने शूट किया। रुकें और हमें देखें- हमें बताएं कि आपने क्या सोचा?” वहीं जान्हवी ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘ट्रैवल एडवेंचर्स, कॉफी डेट्स और अब को-स्टार्स!’

ये भी पढ़ें : पवन सिंह का नया गाना खेलाड़ी लईकी हुआ रिलीज, शिल्पी राज ने भी दी है आवाज

संबंधित समाचार