Rajiv Gandhi Birth Anniversary : पिता को याद कर राहुल ने कहा- पापा…आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीरभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की …
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीरभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
On his birth anniversary, tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनके जीवन से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। राहुल ने वीडियो के साथ लिखा, पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।
पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं। pic.twitter.com/578m1vY2tT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2022
“I dream of India Strong, Independent, Self-Reliant and in the front rank of the nations of the world, in the service of mankind.” pic.twitter.com/3HdJ1s9RPu
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 20, 2022
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं। बता दें, 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था। 37 साल की उम्र में राजीव गांधी ने राजनीति में कदम रखा था।
वो भारत के लाल थे,
राजीव उनका नाम।
अपने दृढ़ इरादों से,
बढ़ाया भारत माँ का मान।।#BharatKeRajiv को कृतज्ञ राष्ट्र का कोटिशः नमन… pic.twitter.com/WLlDK1JwHQ— Congress (@INCIndia) August 20, 2022
ये भी पढ़ें : जब सोनिया के प्रेम में पड़ सभी विषयों में फेल हो गए थे राजीव गांधी
