मीरवाइज के संदर्भ में उपराज्यपाल का दावा झूठा: महबूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक के संदर्भ में किये गये दावे को झूठा करार दिया है। महबूबा ने आज ट्वीट कर लिखा, अनावृत झूठ का सामना करना पड़ा। भारत सरकार हर विरोधाभासी राय के प्रति …

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक के संदर्भ में किये गये दावे को झूठा करार दिया है। महबूबा ने आज ट्वीट कर लिखा, अनावृत झूठ का सामना करना पड़ा। भारत सरकार हर विरोधाभासी राय के प्रति असहिष्णु है। अगर मीरवाइज नजरबंद नहीं है तो उन्हें अपने धार्मिक कर्तव्यों के निर्वहन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रशासन को उन्हें अगले शुक्रवार को जामा मस्जिद में धार्मिक उपदेश देने की अनुमति देने पर बात करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक साक्षात्कार में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि मीरवाइज खुद तय करना हैं कि उन्हें क्या चाहिए। उपराज्यपाल ने दावा किया था, “हमारी तरफ से वह न तो नजरबंद हैं और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।” सिन्हा के इस दावे पर शुक्रवार को मुख्यधारा के साथ-साथ अलगाववादियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें- बैंकों के निजीकरण पर रिजर्व बैंक ने भी जताई चिंता: कांग्रेस

 

 

 

संबंधित समाचार