भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर जयपुर में प्रदर्शन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जयपुर में राज्‍य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारी दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए, जहां से …

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जयपुर में राज्‍य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारी दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए, जहां से वे एक रैली निकाले हुए सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे।

पुलिस ने उन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर सिविल लाइंस की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी। पूनिया ने संवाददाताओं से कहा, “राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उनके शासन में राज्य अपराध की राजधानी बन गया है और लोग परेशान हैं।” उन्होंने कहा, “अपराध तभी होता है, जब‍ अपराधी बेखौफ हो जाता है। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में यही हो रहा है।” गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- केरल: आदिवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में 12 आरोपियों की जमानत रद्द

संबंधित समाचार