रक्षा मंत्री राजनाथ का सशस्त्र बल न्यायाधिकरणों से समय पर न्याय प्रदान करने का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल कर्मियों को सशस्त्र बल न्यायाधिकरणों के ढांचे के तहत समय पर न्याय प्रदान करने पर शनिवार को जोर दिया, लेकिन साथ ही जल्दबाजी में किए गए फैसलों से होने वाले नुकसान को लेकर आगाह भी किया। सिंह ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण पर आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, …

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल कर्मियों को सशस्त्र बल न्यायाधिकरणों के ढांचे के तहत समय पर न्याय प्रदान करने पर शनिवार को जोर दिया, लेकिन साथ ही जल्दबाजी में किए गए फैसलों से होने वाले नुकसान को लेकर आगाह भी किया। सिंह ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण पर आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, “हम अक्सर इस पर बात करते हैं कि ‘न्याय में देरी न्याय से वंचित’ करने के समान है । हमें एक व्यवस्थित प्रक्रिया विकसित करके समय पर न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए।

” उन्होंने कहा, “हालांकि, हमें ऐसा करते समय बहुत सावधान रहने की भी आवश्यकता है। अन्यथा, जल्दबाजी में न्याय प्रदान करने से सही तरह से न्याय नहीं मिलने का खतरा होता है। ऐसे में समय और प्रक्रिया के बीच संतुलन बनाए रखना आज के समय की एक महत्वपूर्ण मांग है।” रक्षा मंत्री ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। सिंह ने कहा, “चाहे वह महात्मा गांधी, पंडित (जवाहर लाल) नेहरू, सी. राजगोपालाचारी, बाल गंगाधर तिलक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास अयंगर, सरदार पटेल या डॉ. भीमराव आंबेडकर हों, एक नहीं बल्कि कई ऐसे नाम हैं, जिनके योगदान के बिना हमारा भारत ऐसा नहीं होता जैसा आज है।” रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरणों के समग्र कामकाज में सुधार के प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार इन न्यायाधिकरणों को उन उद्देश्यों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिनके लिए इसे स्थापित किया गया था। सिंह ने कहा, “सशस्त्र बल न्यायाधिकरणों ने सेवारत सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वैध आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अपने कामकाज में बदलाव लाएगा और इसके लिए तैयारी अभी से शुरू करनी होगी।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दो लोगों की मौत, कई छात्र घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका