Scam Alert: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिल रहे 6,000 रुपए ?, यहां जानिए असलियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की रफ्तार इन दिनों इतनी तेज है कि हम कुछ भी बिना सोचे बातों को सही मानकर उसे आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की रफ्तार इन दिनों इतनी तेज है कि हम कुछ भी बिना सोचे बातों को सही मानकर उसे आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6,000 रुपए का भत्ता दे रही है।

वहीं, अब सरकार ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। अब सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। सरकार ने बताया है कि यह गुमराह करने वाली खबर है।

PIB Fact Check ने एक ट्वीट कर बताया कि वायरल Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹6,000 का भत्ता दे रही है।

इस पर PIB Fact Check ने कहा कि यह मैसेज फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। कृपया ऐसे मैसेज फॉरवर्ड ना करें।

ये भी पढ़ें : ना इधर की, ना उधर की…बात सुनिए सरकार की: क्या सभी आधार कार्ड वालों को 4,78,000 रुपए का कर्ज मिलेगा?, यहां जानिए सच्चाई

संबंधित समाचार