कालिका हवेली ढाबा : वकीलों की पिटाई के मामले में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को सपा ने दिया समर्थन
अयोध्या। कालिका हवेली ढाबे पर वकीलों की पिटाई के मामले में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है। शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र व महामंत्री सूर्यनारायण सिंह से मुलाकात की। पवन ने कहा कि …
अयोध्या। कालिका हवेली ढाबे पर वकीलों की पिटाई के मामले में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है। शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र व महामंत्री सूर्यनारायण सिंह से मुलाकात की।
पवन ने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि बार एसोसिएशन की जो मांगे हैं उसे पूरी करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, जिससे कि भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यहार न हो सके।
महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूर इलाही साहब, वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ मिश्र, महानगर अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें-कालिका हवेली ढाबे: अयोध्या में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक चलेगा वकीलों का आंदोलन
