बुलंदशहर : मां के प्रेमी ने ली बेटे की जान, बच्चे के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। शादीशुदा प्रेमिका से हुए विवाद के बाद रिश्तेदार प्रेमी ने उसके मासूम पुत्र को अगवा कर मार डाला और शव को पेड़ से लटका दिया। प्रेमी से विवाद के बाद शादीशुदा प्रेमिका अपनी बहन के घर सिकंदराबाद गई थी, जहां से बालक को अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया। मृतक बच्चे …

बुलंदशहर, अमृत विचार। शादीशुदा प्रेमिका से हुए विवाद के बाद रिश्तेदार प्रेमी ने उसके मासूम पुत्र को अगवा कर मार डाला और शव को पेड़ से लटका दिया। प्रेमी से विवाद के बाद शादीशुदा प्रेमिका अपनी बहन के घर सिकंदराबाद गई थी, जहां से बालक को अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया। मृतक बच्चे के पिता ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अगौता थाना क्षेत्र के गांव अनहेड़ा निवासी संजय कुमार जिला फरीदाबाद में नौकरी करता है। संजय कुमार के अनुसार पत्नी रीना के रिश्तेदार अरुण निवासी गांव मौजपुर थाना अनूपशहर से कई साल से प्रेम संबंध हैं। गुरुवार को रीना चार वर्षीय पुत्र केशव उर्फ गुल्लू के साथ सिकंदराबाद के गांव अमीनगर निवासी अपनी बहन कविता के घर गई थी। आरोप है कि गांव अमीनगर से अरूण ने बालक केशव को अगवा कर लिया।

पुलिस टीम ने बुलंदशहर पहुंचकर आरोपी अरूण को दबोच लिया। शुक्रवार सुबह को गांव मऊखेड़ा के समीप एक बाग से बालक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हो गया। बच्चे के पिता ने पुलिस को लिखवाई शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी ने का रिश्तेदार से ही प्रेम संबंध चल रहा था और उनके झगड़े में मासूम को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें –कालिका हवेली ढाबा : वकीलों की पिटाई के मामले में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को सपा ने दिया समर्थन

संबंधित समाचार