सोनम कपूर बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, नीतू कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। कपूर फैमली के लिए शनिवार का दिन गुड न्यूज लेकर आया । कपूर परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है। जी हां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम ने अपने पहले …

मुंबई। कपूर फैमली के लिए शनिवार का दिन गुड न्यूज लेकर आया । कपूर परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है। जी हां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। मां और बेटे दोनो की सेहत स्वास्थ्य है।

नीतू कपूर ने पोस्ट शेयर कर सोनम को मां बनने की दी बधाई
रनबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम नोट पर सोनम कपूर को मां बनने की बधाई दी है। साथ ही नीतू कपूर ने सोनम की मां सुनीता और पापा अनिल कपूर को भी बधाई दिया है।

सोनम कपूर शादी के चार शाल बाद अपने पहले को जन्म दिया है। सोनम की शादी 2018 में 8 मई को आनंद अहूजा के साथ हुई थी। ज़ाहिर सी बात है इस खबर से आहूजा परिवार और कपूर परिवार बहुत खुश है। बताया जा रहा है मां और बेटे दोनों स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें:-दिलजीत दोसांझ की फिल्म जोगी का टीजर हुई रिलीज, 1984 में हुए दिल्ली के दंगे की है कहानी

संबंधित समाचार