इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन गोस्वामी, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगी आखिरी मैच!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इसी मैदान पर होगा और यह झूलन के करियर का आखिरी मैच होगा। 24 सितंबर को होने …

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इसी मैदान पर होगा और यह झूलन के करियर का आखिरी मैच होगा। 24 सितंबर को होने वाले मैच में झूलन का संन्यास लेना लगभग तय है। झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 352 विकेट लिए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने शुक्रवार को टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। 10 सितंबर को पहले टी20 मैच के साथ दौरे की शुरुआत होगी। जबकि 24 सितंबर को आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। यह मैच झूलन के करियर का भी आखिरी मुकाबला रहेगा। झूलन का सेलेक्शन भी सिर्फ वनडे सीरीज के लिए ही हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक टॉप के अधिकारी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा यानी सीरीज का आखिरी वनडे झूलन का फेयरवेल मैच होगा। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

झूलन के नाम ये रिकॉर्ड
39 साल की झूलन गोस्वामी ने 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने 20 साल के करियर में झूलन ने 281 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 352 विकेट दर्ज हैं। झूलन विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 34 विश्व कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं। वे विश्व कप में 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं। इससे पहले वे टी-20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2018 में और आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2021 में खेला था।

दो फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
झूलन गोस्वामी की लाइफ पर फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भी बन रही है। उसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। यह फिल्म दो फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : IND vs ZIM 2nd ODI : दूसरे वनडे में भी फेल जिम्बाब्वे, 161 पर ही ढेर हुई पूरी टीम

संबंधित समाचार