औरैया: सड़क हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत, एक गंभीर
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल फिसलने से बीएससी के छात्र की ट्री गार्ड से टकरा कर मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फफूंद क्षेत्र के गांव आशा का पुरवा निवासी आशीष (18) बीएससी प्रथम वर्ष का …
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल फिसलने से बीएससी के छात्र की ट्री गार्ड से टकरा कर मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फफूंद क्षेत्र के गांव आशा का पुरवा निवासी आशीष (18) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
वह अपने साथी विनय (18) के साथ बाइक से दिबियापुर में अपने ताऊ के यहां दूध लेकर आया था। दूध देने के बाद वह वापिस अपने गांव जा रहा था कि कन्नो पुल के पास उसकी बाइक फिसल गई और बाइक ट्री गार्ड में जा घुसी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया और विनय को गम्भीर हालत में रिम्स सैफई रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: एक महीने बाद इस थाने में दर्ज हुई लूट व मारपीट की रिपोर्ट
