पीलीभीत: ससुराल से लौटते वक्त खोई झुमकी तलाशने निकले किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बाइक पर सफर करते वक्त महिला की झुमकी कहीं गिर गई। इसका पता लगने के बाद पत्नी को उतारकर वापस झुमकी की तलाश करने निकले किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को …

पीलीभीत, अमृत विचार। बाइक पर सफर करते वक्त महिला की झुमकी कहीं गिर गई। इसका पता लगने के बाद पत्नी को उतारकर वापस झुमकी की तलाश करने निकले किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी गौरव कुमार (28) हरिपाल वर्मा खेती करते थे। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल न्यूरिया क्षेत्र के गांव कुंवरपुर गए थे। दिन भर वहां रहने के बाद शाम को बाइक से पत्नी कुसुम और तीन साल के बेटा गुड्डू संग घर जा रहे थे। असम गजरौला पहुंचे, जहां देखा कि पत्नी की कान की झुमकी कहीं गिर गई है। इस पर कस्बा गजरौला में पत्नी और बेटे को उतारकर वह वापस बाइक से झुमकी तलाशने के लिए निकल पड़े।

बगुलिहाई गौटिया गांव के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले और गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी जुटाने के बाद हादसा करने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरे दिन शनिवार को किसान के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बकाया मानदेय को लेकर आशा वर्करों ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

 

संबंधित समाचार