लखनऊ : भाजपा नेता से दो सिपाहियों ने की मारपीट, थाने में दी गई तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली में भाजपा नेता के समर्थकों की आक्रोशित भीड़ उस वक्त जमा गई। जब समर्थकों ने नशे में धुत दो सिपाहियों पर भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद समर्थकों ने मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर देते हुए सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मलिहाबाद थानाक्षेत्र …

लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली में भाजपा नेता के समर्थकों की आक्रोशित भीड़ उस वक्त जमा गई। जब समर्थकों ने नशे में धुत दो सिपाहियों पर भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद समर्थकों ने मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर देते हुए सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मलिहाबाद थानाक्षेत्र के निवासी मनीष रावत भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। शुक्रवार देर रात वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच नशे की हालत में कोतवाली में तैनात दो सिपाही राजकुमार व शरद मिश्रा उनके मोहल्ले में पहुचे और पड़ोसी लेखा से जबरन शराब की मांग करने लगे।

आरोप है कि सिपाही सादे कपड़े में थे। जब लेखा ने शराब देने से इंकार कर दिया। तो वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा बूथ अध्यक्ष से सिपाहियों ने अभद्रता की। इसके बाद मारपीट कर उनका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। बता दें कि मोबाइल लेने के लिए मनीष सिपाहियों की तरफ दौड़े तो सिपाहियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

बता दें कि इस मारपीट में भाजपा बूथ अध्यक्ष को अंदरूनी चोंटे आईं हैं। इसके बाद बूथ अध्यक्ष ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी से सिपाहियों की करतूत बताई। शनिवार दोपहर भाजपा नेता व उनके समर्थक मलिहाबाद कोतवाली पहुंचे और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में मलिहाबाद थाना प्रभारी ने आश्वसन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बीमारी का फायदा उठाते हुए कथित भाजपा नेता ने दंपती का हड़पा मकान…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार