रुद्रपुर: रोडवेज भर्ती प्रक्रिया में एजेंसी की दखलंदाजी से भड़का उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संघ, आंदोलन की चेतावनी
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार और परिवहन निगम द्वारा रोडवेज में भर्ती प्रक्रिया में एजेंसी की दखलअंदाजी किए जाने की भनक लगते ही उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन भड़क गया और रुद्रपुर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा पदाधिकारियों ने आपातकाल बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही शासन-निगम प्रशासन ने अपना फैसला नहीं …
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार और परिवहन निगम द्वारा रोडवेज में भर्ती प्रक्रिया में एजेंसी की दखलअंदाजी किए जाने की भनक लगते ही उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन भड़क गया और रुद्रपुर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा पदाधिकारियों ने आपातकाल बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही शासन-निगम प्रशासन ने अपना फैसला नहीं बदला तो 31अगस्त से तय आंदोलन के मुताबिक विरोध किया जाएगा। उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को चेताया।
शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव की मौजूदगी में कार्मिकों की एक बैठक प्रारंभ हुई। जिसमें शाखा अध्यक्ष ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा एजेंसी के माध्यम से भर्ती किए जाने पर विचार चल रहा है। आरोप था कि प्रदेश सरकार और परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा जानबूझकर कार्मिकों की भर्ती को एक निजी एजेंसी के हाथों में सौपने की अंतिम तैयारी हो चुकी है। जिसके बाद रोडवेज में एजेंसी प्रथा के माध्यम से कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उनका आरोप था कि एजेंसी के माध्यम से भर्ती किए जाने का निर्णय न्याय संगत नहीं है। इससे जहां निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं कार्मिकों का मनोबल भी टूटेगा।
उन्होंने बताया कि निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला,तो 31 अगस्त को सभी रोडवेज कर्मचारी हाथों की बाजू में काली बांधेगे और शर्ट के बाएं हिस्से के ऊपर ‘मैं परिवहन निगम में एजेसी प्रथा का विरोध करता हूं’, स्लोगन लिखाकर विरोध करेंगे। इसके अलावा एक सितंबर से अपनी प्रथम सेवा से दो सितंबर को अपने डिपो की अंतिम सेवा तक दो दिवस कार्य बहिष्कार किया जाएंगा।
इस मौके पर मंत्री मनिंदर सिंह,उपाध्यक्ष धर्मपाल कांबोज,संगठन मंत्री प्रीतम दास, बल्देव सिह,सोहन लाल गुप्ता,गगनदीप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी,गुरमेल सिंह,उमेश कुमार,जयप्रकाश यादव,अजय पाल, कमलेश विश्वास,मनोज यादव,सुरेंद्र सिंह,सतनाम सिंह,राजवीर सिंह,धर्मेद्र कुमार आदि मौजूद थे।
