बिहार में ट्रेन से 68 कछुओं को बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किशनगंज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को किशनगंज स्टेशन पर अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस के एक डिब्बे से 68 कछुओं को बचाया। आरपीएफ निरीक्षक बी. एम. धर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आरपीएफ कर्मियों के एक दल ने नियमित निरीक्षण के दौरान ट्रेन के एस-5 डिब्बे में सात लावारिस बैगों से 68 जीवित कछुओं को …

किशनगंज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को किशनगंज स्टेशन पर अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस के एक डिब्बे से 68 कछुओं को बचाया। आरपीएफ निरीक्षक बी. एम. धर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आरपीएफ कर्मियों के एक दल ने नियमित निरीक्षण के दौरान ट्रेन के एस-5 डिब्बे में सात लावारिस बैगों से 68 जीवित कछुओं को बरामद किया गया। ट्रेन अजमेर से किशनगंज आई थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरपीएफ ने इन कछुओं की बरामदगी के बारे में जिला वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।” उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी बचाए गए कछुओं को अपने कब्जे में लेने के बाद वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू करेंगे। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को संदेह है कि कछुओं का अजमेर से अवैध शिकार किया गया था और अंतरराष्ट्रीय काला बाजारों के लिए कोलकाता और आसपास के अन्य शहरों में इनकी तस्करी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- आशिक बना कातिल: प्रेमिका ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से किया मना…धारदार हथियार से कर दी हत्या

संबंधित समाचार