कानपुर : सिग्नेचर सिटी स्टेशन से चलेंगी रोडवेज की सौ बसें, तैयारियां पूरी
कानपुर, अमृत विचार। विकास नगर स्थित सिग्नेचर सिटी में बनाए गए बस स्टेशन से इसी माह बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते इस बस स्टेशन का उद्घाटन लखनऊ से किया था। यहां से सौ बसों का संचालन होगा। पहले चरण में 40 बसें चलेंगी और एक माह …
कानपुर, अमृत विचार। विकास नगर स्थित सिग्नेचर सिटी में बनाए गए बस स्टेशन से इसी माह बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते इस बस स्टेशन का उद्घाटन लखनऊ से किया था। यहां से सौ बसों का संचालन होगा। पहले चरण में 40 बसें चलेंगी और एक माह बाद इनकी संख्या बढ़ाकर सौ की जाएंगी। बसें सुबह 6.30 बजे से चलेंगी। इससे 15 लाख से अधिक आबादी को लाभ होगा। साथ ही झकरकटी बस स्टेशन पर बसों का लोड भी कम होगा।
सिग्नेचर सिटी जिस भूमि पर बनी है वह परिवहन निगम की है। इस भूमि पर पहले कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था और यहीं पर रोडवेज कर्मियों के 86 फ्लैट बने हुए थे। इस भूमि को केडीए ने परिवहन निगम से लिया। कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाए और बस स्टेशन की स्थापना की। साथ ही फ्लैट बनाकर उसकी बिक्री भी शुरू कर दी है। अब इस बस स्टेशन के बन जाने से रावतपुर, कल्याणपुर, बैराज, कंपनी बाग, नवाबगंज आदि इलाकों के लोगों को फर्रुखाबाद, मैनपुरी, दिल्ली, लखनऊ की ओर आना जाना आसान हो जाएगा। बसों की टाइमिंग भी निर्धारित हो गई है।
– लखनऊ रूट पर सुबह 6.30 बजे से शाम छह बजे तक बसों का संचालन होगा।
– एसी बसें सुबह 7.30 बजे, 8.30 बजे, 9.30 बजे, 12.30 बजे, 1.30 बजे और 2.30 बजे मिलेंगे।
– कानपुर से मनावा होते हुए रसूलाबाद के लिए शाम सवा चार बजे, हल्द्वानी के लिए शाम सवा पांच बजे बसें मिलेंगी।
– मैनपुरी के लिए सुबह 7.30 बजे, आठ बजे, 3.30 बजे, शाम 5.30 बजे बसें मिलेंगी।
– फर्रुखाबाद वाया रावतपुर होकर सुबह 10 बजे, दोपहर तीन बजे और शाम 4.30 बजे मिलेंगी।
– कानपुर से दिल्ली वाया परियर पुल उन्नाव होते हुए सुबह 10.30 बजे, वाया सुखचैपुर सुबह 11.30 बजे और वाया मल्लावा दोपहर 12
बजे चलेंगी।
– कानपुर से बिधूना के लिए साधारण बसें सुबह 6.30 बजे से चलने लगेंगी। दोपहर ढाई बजे तक यहां से बसें मिलेंगी।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : सर्जिकल मास्क की सप्लाई, तो कहीं संपत्ति के बहकावे में जमा पूंजी गवांई
