उन्नाव: सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा चूरन वाली नोटों की गड्डी से भरा लिफाफा, पेशकार ने दी तहरीर
उन्नाव। जिले में अपनी तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमे खुद को कोरियर कर्मी बता कर कलेक्ट्रेट पहुंचे एक युवक ने एक लिफाफा कर्मचारी को सौंपते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को पहुंचाने को कहा। जब सिटी मजिस्ट्रेट ने लिफाफा खोला तो उसमें दो हजार व पांच सौ के चिल्ड्रेन बैंक वाली नोटों की …
उन्नाव। जिले में अपनी तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमे खुद को कोरियर कर्मी बता कर कलेक्ट्रेट पहुंचे एक युवक ने एक लिफाफा कर्मचारी को सौंपते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को पहुंचाने को कहा। जब सिटी मजिस्ट्रेट ने लिफाफा खोला तो उसमें दो हजार व पांच सौ के चिल्ड्रेन बैंक वाली नोटों की गड्डियां निकली। अधिकारी के निर्देश पर उनके पेशकार ने वह लिफाफा कोतवाली पहुंचाने के साथ तहरीर दी है। जिस पर कोतवाली पुलिस एनसीआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
चार दिन पहले कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति बड़ा सा लिफाफा लेकर पहुंचा। उसने खुद को कोरियर कर्मी बताते हुए लिफाफा एक कर्मचारी को थमाया और उसे अधिकारी को देने को कहकर वापस लौट गया। कर्मचारी लिफाफा लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता के पास पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी से लिफाफा खुलवाया तो उसमें 2 हजार और 5 सौ के चूरन वाले नोटों की गड्डियां निकलीं। यह देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। तुरंत उस अज्ञात व्यक्ति को ढूंढने की कवायद शुरू हुई।
काफी देर तक उस व्यक्ति को कलक्ट्रेट परिसर में ढूंढा गया लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो सिटी मजिस्ट्रेट ने लिफाफा कोतवाली भिजवा दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बंद लिफाफा पहुंचा था। खोलने पर उसमें चूरन वाले नोट निकले थे। लिफाफे में किसी गौरव का नाम लिखा है। मामले में कोई मुकदमा नहीं बन रहा है। फिर भी जांच की जा रही है और लिफाफा भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।
कहीं सरकारी मसीनरी की रिश्वतखोरी से त्रस्त ने तो नहीं किया यह काम!
एक अनुमान के मुताबिक, दो से ढाई लाख के चूरन वाले नोट लिफाफे में थे। जिसे लेकर कलक्ट्रेट में दबी जुबान चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबे समय से सरकारी मशीनरी की रिश्वतखोरी से किसी पीडित ने यह कदम उठाया होगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज
