लखनऊ : नशेड़ी पति ने महिला सिपाही पर पेचकस और हथौड़ी से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नशे की पूर्ति के लिए एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर दिया। पीड़िता महिला सिपाही है। वह लखनऊ की क्राइम ब्रांच में तैनात है। बता दें कि महिला सिपाही की तहरीर पर महानगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार …

लखनऊ। नशे की पूर्ति के लिए एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर दिया। पीड़िता महिला सिपाही है। वह लखनऊ की क्राइम ब्रांच में तैनात है। बता दें कि महिला सिपाही की तहरीर पर महानगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

महानगर कोतवाली प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि बादशाह नगर राजकीय कॉलोनी की रहने वाली आरती मिश्रा लखनऊ क्राइम ब्रांच में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। आरती की लिखित शिकायत के अनुसार उसकी रायबरेली के मऊ कॉलोनी निवासी संजू सिंह से शादी हुई थी। संजू आए दिन शराब पीकर विवाद करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे संजू शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा।

गेट न खोलने पर धक्का देकर घर में घुस आया और नशे के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर पेंचकस और हथौड़ी से हमला कर दिया। महिला सिपाही जैसे-तैसे बच्चों को बचाकर दूसरे कमरे में आ गई। इसके बाद संजू ने घर के कई सामानों को हथौड़ी से तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्राथमिकी के आधार पर शनिवार को संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : भाजपा नेता से दो सिपाहियों ने की मारपीट, थाने में दी गई तहरीर

संबंधित समाचार