हमीरपुर में लड़की से दरिन्दगी व मारपीट के मामले में बीट आरक्षी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर के सिटी फारेस्ट में लड़की को निर्वस्त्र कर छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में आज पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बीट आरक्षी को निलंबित कर सिटी फारेस्ट को सीज कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पिछले दिनों सिटी फारेस्ट के मामले में आज …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर के सिटी फारेस्ट में लड़की को निर्वस्त्र कर छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में आज पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बीट आरक्षी को निलंबित कर सिटी फारेस्ट को सीज कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पिछले दिनों सिटी फारेस्ट के मामले में आज भी एक आरोपी को जेल भेजा गया है।

इस प्रकार अब तक छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है,वही बीट आरक्षी अनुराग को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अभी जांच जारी है। प्रभागीय वनाधिकारी(डीएफओ) यूसी राय ने बताया कि सिटी फारेस्ट में कोई चौकीदार ने होने व सुनसान स्थल की वजह से आज सीज कर दिया गया है आसपास जाली लगा दी गयी है। वहीं बोर्ड लगा दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सिटी फारेस्ट में पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: भ्रष्टाचार पर वार, एक सिपाही बर्खास्त, सब इंस्पेक्टर व मुख्य आरक्षी निलंबित

संबंधित समाचार