असम में AQIS और ABT से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस ने कल रात गोलपारा जिले में गिरफ्तार किया। अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर एसपी वी. वी. राकेश रेड्डी (गोलपाड़ा, असम) ने कहा कि उनका AQIS/ABT के बारपेटा और मोरीगांव मॉड्यूल से सीधा …

गुवाहाटी। अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस ने कल रात गोलपारा जिले में गिरफ्तार किया।

अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर एसपी वी. वी. राकेश रेड्डी (गोलपाड़ा, असम) ने कहा कि उनका AQIS/ABT के बारपेटा और मोरीगांव मॉड्यूल से सीधा संबंध है। घर की तलाशी से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड के साथ अल-कायदा, जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य दस्तावेजों से संबंधित बहुत सारी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई हैं।

एसपी ने बताया, उन्होंने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को रसद सहायता और आश्रय दिया था। उन्होंने ज़िले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AQIS के सदस्य होने की बात कबूल की है।

ये भी पढ़ें : ‘हमने पांच मारे हैं’ वाले बयान पर फंसे पूर्व भाजपा MLA ज्ञानदेव आहूजा, पुलिस ने दर्ज की FIR

 

संबंधित समाचार