बहराइच: अनियंत्रित कार सरयू नहर में गिरी, चालक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र से प्रवाहित होने वाली सरयू नहर में शनिवार रात 10 बजे एक कार सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। काफी देर बाद पहुंचे लोगों से कार बाहर निकाल लिया है। जबकि चालक का कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर चालक की तलाश कर रहे हैं। श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र …

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र से प्रवाहित होने वाली सरयू नहर में शनिवार रात 10 बजे एक कार सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। काफी देर बाद पहुंचे लोगों से कार बाहर निकाल लिया है। जबकि चालक का कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर चालक की तलाश कर रहे हैं।

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ा निवासी प्रमोद मिश्रा (45) पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा शनिवार रात को अपनी कार संख्या यूपी 46 ए 0380 से बहराइच जनपद से जा रहे थे। प्रमोद जैसे ही गिलौला मार्ग पर मुड़े। तभी रात 10 बजे गोंडा शाखा की सरयू नहर में अनियंत्रित होकर कार समेत गिर गए।

काफी देर बाद ग्रामीणों ने कार नदी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रात 11 बजे कार को नहर से बाहर निकाला।

जबकि प्रमोद मिश्रा का कोई पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय गोताखोर प्रमोद की तलाश में लगे हुए हैं। प्रमोद वापस अपने घर जा रहा था। तभी हादसा हुआ है।

पढ़ें-बहराइच : अनियंत्रित कार पलटी, महिला समेत छह घायल

संबंधित समाचार