गजब है Shah Rukh Khan के हाथ में दिख रही ये Water Bottle, रोबोट की तरह करती है काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के हाथ में दिख रही HidrateSpark PRO Smart Water Bottle बिल्कुल कमाल की है। ये सीधा मोबाइल से कनेक्ट हो जाती है। साथ ही ये आपके पानी के हर घूंट का हिसाब रखती है। मोबाइल में इससे संबंधित नोटिफिकेशन आपको मिलते रहते हैं। साथ ही जैसे …

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के हाथ में दिख रही HidrateSpark PRO Smart Water Bottle बिल्कुल कमाल की है। ये सीधा मोबाइल से कनेक्ट हो जाती है। साथ ही ये आपके पानी के हर घूंट का हिसाब रखती है।

मोबाइल में इससे संबंधित नोटिफिकेशन आपको मिलते रहते हैं। साथ ही जैसे पानी पीने का समय होता है तो ये आपको याद दिला देती है। यानी इस बोतल के पास पूरा हिसाब होता है कि आपने दिनभर में कितना पानी पिया है।

Apple की ये Water Bottle 24 घंटे तक पानी बिल्कुल चिल्ड रखती है। LED Smart Sensor खुद ही चमकना शुरू कर देता है, जैसे ही पानी पीने का समय होता है। इसमें Chug और Straw lid दोनों ऑप्शन मिलते हैं।

Water Bottle खरीदने के बाद आपको iPhone में मौजूद App पर अकाउंट क्रिएट करना होता है। इसके बाद सारा डाटा इसी ऐप में जुड़ना शुरू हो जाता है। साथ ही Apple Watch में पानी को काउंट किया जा सकता है।

ये Steel Bottle है, इससे कोई नुकसान भी नहीं होने वाला है। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा ही रहने वाला है। ये रिचार्जेबल बैटरी के साथ आती है। इसके साथ फास्ट-चार्जिंग केबल भी दी जाती है। BPA Free होने के साथ ये ये पानी ठंडा रखने में भी खरी उतरती है।

कीमत की बात करें तो आप इसे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 79.95 (USD) है। भारतीय रुपए में ये कीमत करीब 7 हजार रुपए बैठती है, लेकिन इसमें अभी कोई टैक्स भी नहीं ऐड है। भारत में इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : जानिए कब लॉन्च हो सकता है iPhone 14, कितनी होगी कीमत ?

संबंधित समाचार