अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय …
मुंबई। भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय विभाग में उसका इलाज चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल फरवरी में धन शोधन से जुड़े एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कासकर को तलोजा जेल से अपनी हिरासत में लिया था, जहां वह उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के कई मामलों के सिलसिले में बंद था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें- भारत में बढ़ा नई बीमारी का खतरा, Tomato Flu की जद में 5 साल तक के बच्चे, जानें इसके लक्षण और बचाव
