बांदा : उफनाई नदियां, बाढ़ के पानी से घिरे दो दर्जन गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। यूपी में नदियों के बढ़े जलस्तर के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। बांदा में यमुना, केन और चंद्रावल नदी के बढ़ रहे जलस्तर से जनपद के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इसकी वजह से इन गांवों का मुख्य मार्ग से …

बांदा, अमृत विचार। यूपी में नदियों के बढ़े जलस्तर के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। बांदा में यमुना, केन और चंद्रावल नदी के बढ़ रहे जलस्तर से जनपद के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इसकी वजह से इन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। हालांकि अभी जनपद की दोनों प्रमुख नदियां यमुना और केन खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों पर लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करा दी गई है और बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश की घाटियों में जबरदस्त बारिश के चलते बुंदेलखंड के बांदा में भी केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ आ गई है जिसके चलते जनपद में करीब 2 दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। हालांकि अभी जनपद की प्रमुख नदियों केन और यमुना में पानी खतरे के निशान से नीचे है इसलिए हालत ज्यादा खराब नही हैं लेकिन इन नदियों में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें –छत्तीसगढ़: बीजपुर में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार