अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर जारी, 10 लोगों की मौत, सैकड़ों मकान बहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुल-ए-आलम। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों मकान बह गये तथा कई ध्वस्त हो गए। समाचार एजेंसी ‘बख्तर’ ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को …

पुल-ए-आलम। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों मकान बह गये तथा कई ध्वस्त हो गए। समाचार एजेंसी ‘बख्तर’ ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण लोगर प्रांत के खुशी जिले में आई बाढ़ में कई गांवों में 10 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों मकान बह गये तथा कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

बाढ़ की वजह से जिले और इसके आसपास के इलाके में सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल भी बर्बाद हो गयी। अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ माह में युद्धग्रस्त देश के 34 प्रांतों में से 10 प्रांत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई लोग बेघर हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan : पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा बयान, कहा- हम चाहते हैं ‘स्थाई शांति’, भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात