Viral Video: हाथ में छतरी, ब्लैक हेल्मेट में छिपा मुंह, आखिर कौन हैं ये लव बर्ड्स?
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड के लिए निकले। विराट और अनुष्का दोनों ने हेलमेट पहना था, अनुष्का हाथ में छतरी लिए हुए थीं। फिर भी लोग दोनों को पहचान गए। अब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस द्वारा वीडियो …
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड के लिए निकले। विराट और अनुष्का दोनों ने हेलमेट पहना था, अनुष्का हाथ में छतरी लिए हुए थीं। फिर भी लोग दोनों को पहचान गए। अब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस द्वारा वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। क्योंकि लग्जरी कारों का शौक रखने वाले विराट कोहली किसी सामान्य व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूम रहे थे। हालांकि, इस वीडियो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है।
विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें भी जमकर शेयर की जा रही हैं। विराट और अनुष्का एक एड शूट के लिए मड आईलैंड गए थे। वहीं से लौटते हुए दोनों काले रंग की स्कूटी पर घूमते दिखाई दिए। दोनों काले हेलमेट पहने दिखाई दे रहे थे और खुद को मीडिया से छुपाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन स्टार कपल को कैमरामैन ने पहचान लिया और फैंस ने भी उनका खूब पीछा किया। कैमरे में कैद होने पर अनुष्का और विराट ने भी मीडिया के सामने पोज दिए। विराट स्कूटी चला रहे थे वहीं अनुष्का पीछे बैठे हुई थी। करोड़ों के मालिक विराट और अनुष्का को स्कूटी से सफर करते देख फैंस काफी हैरान रह गए।
आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें शतक बनाए हुए हजार दिन हो चुके हैं। विराट कोहली का आखिरी इंटरनेशनल शतक 23 नवंबर 2019 को आया था। तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन 136 रन बनाए थे। यह इंटरनेशनल लेवल पर कोहली का 70 वां शतक रहा था।
कोहली इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वे वर्तमान में जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वे अब एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर सकता है। एशिया कप 27 अगस्त से UAE में शुरू हो रहा है। कोहली मुंबई में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
