Viral Video: जल से खिलवाड़ करने वालों को हाथी ने दी बड़ी सीख, हैंडपंप चलाकर पिया पानी, देखिए वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जल हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है ये हम सबको पता है। भविष्य में जल की कमी न हो इसके लिए जल संरक्षण सबसे ज्यादा जरूरी है। इस धरती पर रहने वाले हर शख्स को जल का महत्व और इसकी कमी से संबधित दिक्कतों को समझना चाहिए। हालांकि लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान …

जल हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है ये हम सबको पता है। भविष्य में जल की कमी न हो इसके लिए जल संरक्षण सबसे ज्यादा जरूरी है। इस धरती पर रहने वाले हर शख्स को जल का महत्व और इसकी कमी से संबधित दिक्कतों को समझना चाहिए। हालांकि लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि देश के ज्यादातर राज्यों में पानी की कमी दिखने लगी है। वैसे तो सरकार की तरफ से समय-समय पर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। लेकिन इन दिनों एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जल संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण संदेश देता हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक हाथी को हैंडपंप चलाकर पानी पीते हुए देख सकते हैं। आप वीडियो में देखेंगे कि पहले हाथी काफी देर तक हैंडपंप से पानी चलाता है और फिर वो पानी नीचे जमीन पर इकट्ठा हो जाता है। इसके बाद हाथी हैंडपंप बंद करके जमीन से पानी पीता है। हाथी पानी को बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करता। वो जमीन पर गिरा हुआ सारा पानी पी जाता है।

बता दें इस वीडियो को जल शक्ति मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- ‘एक हाथी भी जल की एक-एक बूंद का महत्व समझता है। फिर हम इंसान क्यों इस अनमोल रत्न को व्यर्थ करते हैं? आइए, आज इस जानवर से सीख लें और जल संरक्षण करें।’ 20 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: बाइक सवार बदमाशों को कार वाले शख्स से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान