राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, एम्स के डायरेक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कई दिनों से राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है। राजू की सेहत को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि राजू की हालत क्रिटिकल है …
मुंबई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कई दिनों से राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है। राजू की सेहत को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि राजू की हालत क्रिटिकल है और वो आईसीयू में हैं।
राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत की खबर जानकर कॉमेडियन के तमाम फैंस मायूस हो गए हैं। दरअसल, बीते दिन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा था- एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की कंडीशन देखी है। उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं।
आपको बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
ये भी पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना चाहते हैं ‘केजीएफ’ स्टार यश, तारीफ में कही ये बात
